*पेट्रोल की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, साल 2019 में हुआ सबसे महंगा*
पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. रविवार को भी पेट्रोल के दाम में इजाफा हुआ. सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. हालांकि डीजल के मोर्चे पर राहत मिली है. रविवार को डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
देश की राजधानी दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 74.95 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं डीजल के लिए 65.78 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे.






