इंदौर में आज कांग्रेसियों ने काले कपड़े फन कर काले गुब्बारे उड़ाते हुए सांसद शंकर लालवानी के घर के बाहर प्रदर्शन किया

इंदौर में आज कांग्रेसियों ने काले कपड़े फन कर काले गुब्बारे उड़ाते हुए सांसद शंकर लालवानी के घर के बाहर प्रदर्शन किया।
इस दौरान झांझ-मंजीरा भी बजाया गया। कांग्रेसियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने बैरिकेड्स कर दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस भी हुई। प्रदेश सरकार के साथ भेदभाव का आरोप प्रदर्शन में शामिल कांग्रेसियों का आरोप है कि केंद्र सरकार की ओर से लगातार प्रदेश सरकार के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। उनका कहना है कि केंद्र द्वारा प्रदेश को उचित फंड नहीं दिया जा रहा है। बाढ़ से हुई नुकसानी को लेकर भी केंद्र की आेर से कोई राहत राशि नहीं मिली। इसके अलावा भी अन्य किसी प्रकार से केंद्र द्वारा मदद नहीं की जा रही है। उनका कहना था कि वे अपना हक मांग रहे हैं। किसी से भीख नहीं मांग रहे हैं।विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, कांग्रेस नेता विनय बाकलीवाल, अर्चना जायसवाल सहित बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल थे….

1153 views