*एअर इंडिया का निजीकरण नहीं हुआ तो इसे बंद करना पड़ेगा:केंद्र सरकार*
नई दिल्ली। केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को एअर इंडिया के भविष्य को लेकर अहम बयान दिया है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एअर इंडिया का निजीकरण नहीं करेंगे तो इसे चलाने के लिए पैसे कहां से आएंगे। उनका कहना है कि एअर इंडिया इस वक्त प्रथम श्रेणी की संपत्ति है, इसे अभी बेचेंगे तो बोली लगाने वाले सामने आएंगे। अगर ये सिद्धांत बना लें कि एअर लाइन को बेचेंगे नहीं, तो भविष्य में इसका संचालन मुश्किल हो जाएगा। हालांकि इसी बीच बुधवार को कंपनी ने नैरोबी के लिए लंबे समय बाद अपनी उड़ान सेवा को शुरू कर दिया है।
एअर इंडिया पर इस वक्त 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है। जिसके चलते एयरलाइन भारी वित्तीय संकट से जूझ रही है।






