*कलेक्टर के निर्देश पर होटल की जांच करने पहुंचे अफ़सर*
इन्दौर। जिला प्रशासन की टीम कलेक्टर लोकेश जाटव के निर्देश पर होटल बार और पब की जांच करने पहुंची। एडीएम बीबीएस तोमर के निर्देशन में एसडीएम राकेश शर्मा, आबकारी, खाद्य विभाग, नगर निगम और श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ होटलों की जांच करने निकले। अधिकारी होटल सोनाश, जेएमसी गार्डन रेस्टोरेंट, में जांच करने पहुंचे। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने होटल के किचन की जांच की, और किचन साफ रखने के निर्देश दिए। होटल में खाने के सेम्पल भी लिए, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
1038 views





