चंपत राय की चिट्ठी से श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट में बढ़ी हलचल

चंपत राय की चिट्ठी से श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट में बढ़ी हलचल*
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर पूर्व महासचिव चंपत राय के पत्र के बाद हलचल तेज हो गई है। एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले पर खुलकर बोलने के उनके एलान के बीच ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों की लगातार हो रही बंद कमरे की बैठकों ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार को जारी अपने पत्र में चंपत राय ने संकेत दिया कि फिलहाल वह इस मामले पर मौन रहेंगे, लेकिन एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से अपनी बात सार्वजनिक करेंगे। सूत्रों के अनुसार, चंपत राय के इस रुख के बाद ट्रस्ट के भीतर गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार सुबह करीब सात बजे ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचे, जहां उन्होंने चंपत राय से करीब एक घंटे तक बंद कमरे में चर्चा की। हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब सभी की नजरें एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट और उसके बाद चंपत राय के संभावित बयान पर टिकी हैं।

2077 views