बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में सेवा संकल्प अभियान का दीपोत्सव के साथ होगा शुभारंभ

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में सेवा संकल्प अभियान का दीपोत्सव के साथ होगा शुभारंभ

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के साथ देशभर में “सेवा-संकल्प अभियान” का शुभारंभ हो रहा है। जनसेवा के 25 वर्षों की इस यात्रा में उनके नेतृत्व में गुजरात से लेकर भारत तक विकास के नए प्रतिमान स्थापित हुए हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन गुरुवार, 17 सितंबर को मध्यप्रदेश में अभियान अंतर्गत दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही 50 लाख से अधिक ग्रामीणजनों को भूमि पट्टों की निःशुल्क शासकीय रजिस्ट्री कराई जाएगी।

67 views