चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा ने दिल्ली पुलिस को दी लिखित शिकायत*

*चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा ने दिल्ली पुलिस को दी लिखित शिकायत*
लखनऊ। लाॅ छात्रा द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किए जाने के बाद अब पीड़ित लड़की ने स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ शिकायत भी दे दी है।
पीड़िता ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को अपनी शिकायत दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गौरतलब है कि शाहजहांपुर की रहने वाली कानून की पढ़ाई कर रही छात्रा ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाए थे।
स्वामी चिन्मयानंद के कॉलेज की ही एक लड़की ने उन पर यौन उत्पीड़न करने और अपहरण का आरोप लगाया था। गायब लड़की को उत्तर प्रदेश पुलिस ने राजस्थान से बरामदगी का दावा किया था। सुप्रीमकोर्ट के निर्देश पर आरोप लगाने वाली लड़की को कोर्ट में पेश किया गया था।

1316 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *