नौ साल बाद चीन दौरे पर जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, दुनिया की नजरें अहम मुलाकात पर*
डोनाल्ड ट्रम्प 13 से 15 मई तक चीन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। करीब नौ साल बाद कोई अमेरिकी राष्ट्रपति चीन दौरे पर जा रहा है। चीन के राष्ट्रपति Xi जिनपिंग के निमंत्रण पर होने वाली यह यात्रा वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। बीजिंग में ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें व्यापार, टैरिफ, ताइवान और रणनीतिक प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव कम करने को लेकर भी उम्मीदें बढ़ी हैं। इस बीच अमेरिका और चीन के अधिकारियों के बीच दक्षिण कोरिया में व्यापार वार्ता का अंतिम दौर भी प्रस्तावित है। वहीं ताइवान को हथियार बिक्री और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे भी ट्रंप-शी बैठक के प्रमुख एजेंडे में शामिल रह सकते हैं।






