8 साल का दूल्हा और 7 साल की दुल्हन का हो गया विवाह, प्रशासन को भनक तक न लगी, मामला महिला बाल विकास मंत्री के ज़िले का*

*8 साल का दूल्हा और 7 साल की दुल्हन का हो गया विवाह, प्रशासन को भनक तक न लगी, मामला महिला बाल विकास मंत्री के ज़िले का*

गुना. ज़िले के फतेहगढ़ में गुड्डे-गुड़िया खेलने की उम्र में दो बच्चों की शादी कर दी गयी. दूल्हा 8 साल का और दुल्हन 7 साल की है. शादी के कार्ड छपवाए गए और पूरा तामझाम हुआ लेकिन प्रशासन को पता ही नहीं चला. गुना की प्रभारी प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी हैं. ख़ुलासा तब हुआ जब दहेज के लेन-देन पर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ और लड़की का पिता थाने पहुंच गया.

पुलिस ने आनन- फानन में 6 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. बाल विवाह के इस मामले में ज़िला प्रशासन भी चुप्पी साध गया है,क्योंकि ज़िले की प्रभारी महिला और बाल विकास मंत्री इमरती देवी हैं.

1252 views