फिल्म ‘कृष्णावतारम’ के बाद संत प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता*

फिल्म ‘कृष्णावतारम’ के बाद संत प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता*
सिद्धार्थ गुप्ता ने अपनी फिल्म ‘कृष्णावतारम’ की रिलीज के बाद प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। अभिनेता वृंदावन के रमणरेती स्थित आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज को फिल्म का ट्रेलर भी दिखाया। फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि उनकी मां की इच्छा थी कि फिल्म दुनिया तक पहुंचने से पहले वह संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद जरूर लें। अभिनेता ने इसे अपने जीवन का बेहद खास और भावुक पल बताया। इस दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भगवान की लीलाओं को समाज तक पहुंचाना भी एक बड़ी सेवा है। इससे लोगों में भक्ति और अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा बढ़ती है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर भी इस मुलाकात को अपने लिए सपने के सच होने जैसा अनुभव बताया।

536 views