राखी पर बहनों को तोहफा, सिटी बस में सफर फ्री

*राखी पर बहनों को तोहफा, सिटी बस में सफर फ्री*

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल, रक्षाबंधन पर लाखों बहनों को मिलेगी निशुल्क यात्रा की सौगात*

इंदौर। रक्षाबंधन पर इंदौर की लाखों बहनों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बड़ा तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के दिन इंदौर सिटी बसों में बहनें निःशुल्क सफर कर सकेंगी। भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने वाली बहनों को अब यात्रा किराए की चिंता नहीं करनी होगी।

यह फैसला ऐसे समय आया है, जब रक्षाबंधन को लेकर शहर में उत्साह है और बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचती हैं। सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं के लिए यह सुविधा सीधे तौर पर राहत देने वाली होगी।

*बहनों के लिए सरकार का ‘राखी गिफ्ट’*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस पहल के जरिए रक्षाबंधन को केवल एक पर्व नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान और सुविधा से जोड़ने का संदेश दिया है। सिटी बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा से हजारों-लाखों बहनों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही पर्व के दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग भी बढ़ेगा।

*महापौर बोले- बहनों की खुशी सबसे बड़ा उपहार*

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व है। बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसी भावना से रक्षाबंधन पर सिटी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है।उन्होंने कहा कि शहर की बहनों के लिए यह केवल मुफ्त यात्रा नहीं, बल्कि रक्षाबंधन पर सरकार और नगर निगम की ओर से स्नेह का उपहार है।

0 views