महाकाल मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ गर्भगृह में घुसने की कोशिश; सुरक्षाकर्मी घायल

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ गर्भगृह में घुसने की कोशिश; सुरक्षाकर्मी घायल*
उज्जैन विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार दोपहर दर्शन के दौरान हंगामा हो गया। कुछ कांवड़ियों ने नंदी हॉल में प्रवेश कर गर्भगृह की ओर जाने का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कांवड़ियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट की। घटना में एक सुरक्षाकर्मी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि कुछ अन्य कर्मचारी भी घायल हुए। बताया गया कि कांवड़िए निर्धारित दर्शन व्यवस्था के तहत भगवान महाकाल को जल चढ़ाने के बजाय नंदी हॉल की ओर बढ़े और गर्भगृह में प्रवेश का प्रयास करने लगे। इस दौरान नंदी हॉल की बैरिकेडिंग तोड़ने और बैरिकेड व दान पेटियों को इधर-उधर करने के भी आरोप हैं। सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

0 views