शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 183 अंक टूटा; निफ्टी 24,208 के नीचे बंद

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 183 अंक टूटा; निफ्टी 24,208 के नीचे बंद*
भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 183.15 अंक टूटकर 77,472.94 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 126.80 अंक गिरकर 24,207.75 के स्तर पर बंद हुआ। इंफोसिस और एयरटेल समेत प्रमुख शेयरों में कमजोरी का असर बाजार पर दिखा। हालांकि, पीएसयू बैंक, निजी बैंक और वित्तीय सेवा क्षेत्र में खरीदारी से बाजार को कुछ सहारा मिला। दूसरी ओर ऑटो, एफएमसीजी, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में दबाव रहा। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर सकारात्मक संकेतों के बावजूद निवेशकों का रुख सतर्क बना रहा।

0 views