50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी योगी सरकार, सीएम बोले- बेटियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी योगी सरकार, सीएम बोले- बेटियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देने का बड़ा ऐलान किया। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं के केंद्र में बेटियां हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय बेटियों का सम्मान, शिक्षा और भविष्य सुरक्षित नहीं था। आज प्रदेश में व्यवस्था और सुरक्षा के लिए सिस्टम व तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों को सुरक्षित वातावरण देने के साथ उनकी शिक्षा और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

0 views