बाढ़ में डूबा नेपाल तो मदद को बढ़ा भारत का हाथ, मोदी ने बालेन शाह से की बात*
नेपाल में बाढ़ से हुई जनहानि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल को हरसंभव मानवीय और राहत सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। नेपाल के कई इलाकों में बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है और बड़े पैमाने पर जन-धन के नुकसान की खबरें सामने आई हैं। भारत ने संकट की इस घड़ी में नेपाल के साथ मजबूती से खड़े रहने और जरूरत के मुताबिक राहत एवं मानवीय सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है। दोनों देशों के बीच करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंधों के बीच पीएम मोदी की यह पहल अहम मानी जा रही है।






