राहुल गांधी का RSS पर हमला, बोले- ‘1.5 अरब लोगों की सच्चाई कोई एक समूह नहीं जान सकता

राहुल गांधी का RSS पर हमला, बोले- ‘1.5 अरब लोगों की सच्चाई कोई एक समूह नहीं जान सकता’*
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित ‘हरा भरा स्वराज’ कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति या संगठन को देश की 1.5 अरब आबादी की सच्चाई जानने का दावा नहीं करना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि हर व्यक्ति अपने अनुभवों और परिस्थितियों के आधार पर अपनी सच्चाई खुद जानता है। उन्होंने स्वराज के लिए मजबूत पंचायती राज, समान शिक्षा व्यवस्था और ऐसी आर्थिक व्यवस्था की जरूरत बताई, जिसमें कुछ चुनिंदा लोगों का एकाधिकार न हो। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर विभिन्न समुदायों में अलगाव की भावना पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के यह महसूस होना चाहिए कि वह भारत का हिस्सा है।

3417 views