मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ टीकमगढ़ रवाना हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने टीकमगढ़ प्रवास के लिए भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे भी टीकमगढ़ के लिए रवाना हुए।मुख्यमंत्री के टीकमगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसंवाद, विकास कार्यों की समीक्षा तथा स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।वहीं, मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे की मौजूदगी को संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेता टीकमगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे के दौरान विकास कार्यों के साथ-साथ संगठनात्मक और स्थानीय विषयों पर भी चर्चा की संभावना है।






