जनगणना 2027 में पूछे जाएंगे 40 सवाल, पहली बार दर्ज होगी जाति की जानकारी

जनगणना 2027 में पूछे जाएंगे 40 सवाल, पहली बार दर्ज होगी जाति की जानकारी*
केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के जनसंख्या गणना चरण के लिए 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। इसमें जाति, धर्म, SC-ST स्थिति, शिक्षा, रोजगार, प्रवास और परिवार से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं। पहली बार जनगणना में जाति की जानकारी भी दर्ज की जाएगी। लोगों से वैवाहिक स्थिति, जन्मस्थान, पिछला निवास, मातृभाषा, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता और रोजगार से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी। महिलाओं से जीवित बच्चों और पिछले एक साल में हुए जन्म से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा कोविड-19 टीकाकरण का स्थान, बैंक खातों की संख्या, मोबाइल नंबर, आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी। जनगणना पूरी तरह डिजिटल तरीके से कराने की तैयारी है। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनसंख्या गणना 1 से 30 सितंबर तक होगी। इससे पहले 17 से 31 अगस्त तक स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध रहेगा। देश के बाकी हिस्सों में जनसंख्या गणना 2027 में कराई जाएगी। 2021 की जनगणना कोविड-19 महामारी के कारण टाल दी गई थी।

67 views