कांग्रेस की कायरता से बंटा देश’ : सीएम योगी

कांग्रेस की कायरता से बंटा देश’ : सीएम योगी*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 1947 में हुआ देश का विभाजन कांग्रेस की कायरता का प्रमाण था। उन्होंने कहा कि यदि उस समय सरदार वल्लभभाई पटेल प्रधानमंत्री होते या नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व देश के पास होता तो भारत का बंटवारा नहीं होता। सीएम योगी ने कहा कि आपसी अंतर्विरोध, जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर मतभेदों ने देश को कमजोर किया। इसका परिणाम गुलामी के रूप में सामने आया और सनातन काल से एक रहा भारत विभाजित हो गया। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों हिंदू, बौद्ध, जैन और सिखों को हिंसा और विस्थापन का दंश झेलना पड़ा। योगी ने आजादी के बाद शत्रु संपत्तियों की बंदरबांट का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान से आए हिंदू, जैन, बौद्ध और सिख परिवारों को बसाने के बजाय जमीनों की बंदरबांट की गई। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर भी विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर पटेल प्रतिमा से लोकभवन तक पैदल मार्च निकाला गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत भाजपा के अन्य नेता शामिल हुए।

134 views