प्रियंका शाह ने बताये तनाव और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के उपाय

प्रियंका शाह ने बताये तनाव और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के उपाय

इंदौर। आध्यात्मिक, शारीरिक और मानसिक उन्नति के उद्देश्य से स्टेट प्रेस क्लब, मप्र में विशेष हीलिंग सेशन का आयोजन किया गया।

कल्पवृक्ष हीलिंग फाउंडेशन,मुंबई की संस्थापक सुश्री प्रियंका शाह ने जीवन में असंतुलन,तनाव,चिंता और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के उपाय
बताए। सुश्री शाह ने कहा कि जीवन की हर समस्या का निराकरण अपने समक्ष ही रहता है लेकिन हमें बचपन से ही सीखाया जाता है कि हर समस्या बेहद मुश्किल से निराकृत होती है। हीलिंग के माध्यम से आप स्वयं भी
अनेक व्याधियों को ठीक कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि लुईस एलहे की पुस्तक यू केन हिल योर बॉडी का जरूर अध्ययन करना चाहिये जिसमें शरीर की हर बीमारी का उपचार बताया गया है।

सुश्री शाह ने इस मौके पर हाथ की जोड़ी बनाकर आंशिक छोटी-बड़ी ऊंगलियों को सामान्य उच्चारण से बराबर करने और बल्ब को लोहे जैसा मजबूत बनाने वाले प्रयोग भी दिखाये।

सुश्री शाह ने बताया कि जैन संत प्रसन्न सागर जी की प्रेरणा से वो देश भर में हीलिंग का प्रशिक्षण व सत्र आयोजित कर रही है।कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ ।

स्टेट प्रेस क्लब,मप्र की तरफ से सुश्री शाह का सम्मान श्रीराम दरबार एवं अहिल्यामाता के स्मृति चिन्ह से किया गया। प्रारम्भ में स्वागत रवि चावला,अजय भट्ट,मीना राणा शाह, अशोक ठाकरे, कमलकांत जैन, दीपक माहेश्वरी, संजय मेहता एवं ऋतू यादव, ने किया। अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने आयोजन की जानकारी दी। कार्यक्रम में कल्पवृक्ष हीलिंग फाउंडेशन की प्रणाली फड़े, अनामिका जैन और रूपाली बड़जात्या भी मौजूद थी।

1005 views