कांग्रेस विधायक दल की बैठक 19 जुलाई को

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 19 जुलाई को

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने सरकार को घेरने की रणनीति लगभग अंतिम रूप दे दिया है। विपक्ष इस बार सदन में बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, सरकारी भर्ती प्रक्रिया, भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा, आदिवासी-दलित अधिकारों और कथित भूमि विवाद जैसे कई अहम मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में है। इन विषयों पर कांग्रेस विधायक दल की रणनीति तय करने के लिए 19 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बैठक बुलाई है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान उठाए जाने वाले जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। कांग्रेस का प्रयास रहेगा कि प्रदेश में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था से जुड़े सवालों को प्रमुखता से सदन में रखा जाए। पार्टी सरकारी नौकरियों के लिए वार्षिक जॉब कैलेंडर जारी करने, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और युवाओं को समयबद्ध रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी उठाएगी।नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि कांग्रेस जनता से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती के साथ विधानसभा में उठाएगी

1943 views