*मेदांता हॉस्पिटल इंदौर में दुर्लभ कार्डियक सर्जरी, 75 वर्षीय मरीज के दिल से निकाला 180 ग्राम का ट्यूमर

*मेदांता हॉस्पिटल इंदौर में दुर्लभ कार्डियक सर्जरी, 75 वर्षीय मरीज के दिल से निकाला 180 ग्राम का ट्यूमर*
** आयुष्मान भारत से हुआ उपचार, स्वस्थ होकर लौटे बुजुर्ग*
मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, इंदौर के कार्डियक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. विनीत पांडे और एनेस्थेटिस्ट डॉ. मनोज गुप्ता और उनकी टीम ने किया यह काम…

*मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, इंदौर के कार्डियक सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. विनीत पांडे ने बताया कि* “राइट एट्रियल मायक्सोमा हृदय में बनने वाला एक दुर्लभ ट्यूमर है। इसकी सबसे बड़ी चुनौती यह है कि शुरुआती लक्षण सामान्य बीमारियों जैसे सांस फूलना, थकान, सीने में असहजता या चक्कर आने से मिलते-जुलते होते हैं। यही कारण है कि कई मरीज समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे लक्षण लगातार बने रहें तो इकोकार्डियोग्राफी जैसी जांच से बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सकता है। समय पर सर्जरी होने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ जीवन जी सकता है। सर्जरी के बाद नियमित फॉलोअप और समय-समय पर जांच कराते रहना भी आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके।”

*मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, इंदौर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजय गीद ने इसकी पुष्टि की।

134 views