राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बरामद रकम पर उठे सवाल, करोड़ों की राशि के दावों से बढ़ी चर्चा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बरामद रकम पर उठे सवाल, करोड़ों की राशि के दावों से बढ़ी चर्चा*
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बरामद रकम को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी और पुलिस ने अब तक करीब 80 लाख रुपये की बरामदगी दिखाई है, जबकि वास्तविक चोरी की रकम ढाई से तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि चोरी का खुलासा होने के बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान कर उनसे बड़ी रकम बरामद कर ली थी। बताया जा रहा है कि बाद में एसआईटी के समक्ष केवल लगभग एक-तिहाई राशि का ही उल्लेख किया गया, जिसके आधार पर बरामदगी दर्ज की गई। यह भी दावा किया जा रहा है कि मामला सामने आने के बाद करीब एक सप्ताह तक अंदरूनी स्तर पर पूरी स्थिति को संभालने की कोशिश की गई। इसके बाद एसआईटी जांच की मांग की गई और जांच में वही बरामदगी दर्ज हुई, जिसकी जानकारी ट्रस्ट की ओर से दी गई थी। फिलहाल इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है और संबंधित एजेंसियों की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

67 views