पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा की टाइमिंग को लेकर क्यों बवाल चल रहा है? इस्कॉन और मंदिर प्रशासन आमने-सामने
पुरी जगन्नाथ मंदिर की एक महत्वपूर्ण समिति ने मंगलवार को इस्कॉन के उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें बिना तय तिथि के किसी भी दिन रथ यात्रा आयोजित करने को शास्त्रों के अनुसार बताया गया था. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) ने बयान जारी कर इस्कॉन के इस रुख को दुनिया भर के भक्तों को गुमराह करने का एक जानबूझकर किया गया शरारतपूर्ण कोशिश करार दिया है.
2211 views





