मानसून सत्र से पहले कांग्रेस का ‘रणनीति मंथन’, सोनिया आवास पर जुटेंगे दिग्गज

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस का ‘रणनीति मंथन’, सोनिया आवास पर जुटेंगे दिग्गज*
संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस अपनी संसदीय रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गई है। इसी को लेकर कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार को घेरने के लिए मुद्दों पर चर्चा होगी। कांग्रेस संसद के अंदर और बाहर की रणनीति, विपक्षी दलों के साथ तालमेल और जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दों को लेकर अपनी योजना तैयार करेगी। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं। सरकार इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है, जिनमें परिसीमन विधेयक, महिला आरक्षण से जुड़े संवैधानिक संशोधन और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ जैसे मुद्दे शामिल हैं। बैठक में कांग्रेस इन प्रस्तावित विधेयकों पर अपना रुख तय करने और संसद में विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा करेगी।

67 views