पीएम मोदी ने किया सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, बोले- युवा बनाएंगे भारत को ग्लोबल चिप हब*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अत्याधुनिक सीजी सेमी (CG Semi) सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया और वहां कार्यरत इंजीनियरों व तकनीशियनों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि युवाओं का आत्मविश्वास ही भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब बनाएगा और देश को तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। करीब 7,600 करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्लांट में भारत के साथ जापान और थाईलैंड की तकनीकी साझेदारी है। शुरुआती चरण में यहां हर साल 20 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन होगा, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 500 करोड़ चिप्स प्रतिवर्ष करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का मानना है कि यह परियोजना भारत को वैश्विक चिप आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत स्थान दिलाने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।






