राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच का फोकस अनुकल्प मिश्रा की संपत्तियों और लेनदेन पर*
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच अब आरोपी अनुकल्प मिश्रा की आर्थिक गतिविधियों पर केंद्रित हो गई है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां उसकी संपत्तियों, बैंक खातों, वाहन खरीद और अन्य वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही हैं। वहीं, पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी अविनाश शुक्ला ने करीब 19 लाख रुपये के अतिरिक्त खर्च और लेनदेन का खुलासा किया है। पुलिस अब परिजनों, मित्रों और अन्य लोगों तक पहुंची रकम की रिकवरी की प्रक्रिया में जुटी है। मामले में अन्य आरोपियों की कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी भी की जा रही है।






