पूर्वोत्तर बनेगा भारत की विकास यात्रा का नया इंजन: निर्मला सीतारमण

पूर्वोत्तर बनेगा भारत की विकास यात्रा का नया इंजन: निर्मला सीतारमण*
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र अपनी स्थायी कृषि और जैविक उत्पादों की ताकत के दम पर भारत का अगला विकास इंजन बन सकता है। उन्होंने मेघालय के री-भोई जिले में पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी जैविक मसाला प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। सीतारमण ने कहा कि कृषि का भविष्य बेहतर, सुरक्षित और टिकाऊ उत्पादों के उत्पादन में है। उन्होंने मेघालय के किसानों, महिला समूहों और उद्यमियों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य वैश्विक बाजार में विश्वास और गुणवत्ता की पहचान बना रहा है। वित्त मंत्री ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र देश के विकास में केंद्रीय भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मेघालय और पूर्वोत्तर न केवल देश के साथ कदम मिलाएंगे, बल्कि विकास की दिशा में नेतृत्व भी करेंगे।

335 views