ट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले- महान नेता और मजबूत प्रशासक

ट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले- महान नेता और मजबूत प्रशासक*
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें एक महान नेता और मजबूत प्रशासक बताया है। एक्सियोस को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के उन नेताओं में शामिल हैं जिनकी वह सबसे अधिक इज्जत करते हैं। जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री एक बेहतरीन नेता हैं। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में राजनीतिक स्थिरता बनाए रखना आसान नहीं है, लेकिन नरेंद्र मोदी ने लंबे समय तक मजबूत नेतृत्व का परिचय दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में भारत की राजनीति में कई बदलाव देखे हैं, लेकिन मोदी पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से देश का नेतृत्व कर रहे हैं और बेहद मजबूत स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का स्वभाव शांत दिखाई देता है, लेकिन वह निर्णय लेने में काफी सख्त और प्रभावशाली नेता हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की आर्थिक प्रगति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी युद्ध और संघर्षों से दूरी बनाकर कूटनीति और विकास पर ध्यान देते हैं, जो एक समझदारी भरा दृष्टिकोण है।

268 views