मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने तैयारियों का किया निरीक्षण

*सिंहस्थ-2028*

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने तैयारियों का किया निरीक्षण*

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने नीम, रुद्राक्ष और पीपल के पौधे रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ-2028 को बनाया जाएगा भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित*
*उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिली गति, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे नवीन घाट*
*सिंहस्थ-2028 के लिए 778 करोड़ रुपये की लागत से 29.15 किमी लंबे नवीन घाटों का निर्माण जारी*
*त्रिवेणी घाट पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा*
*अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश*
*नवीन घाटों पर श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी के लिए 150 से अधिक स्थान चिन्हित*
*18.20 किमी लंबी रिटेनिंग वॉल का निर्माण पूर्ण, 7 किमी नवीन घाट तैयार*
*लगभग 22 किमी क्षेत्र में घाट निर्माण कार्य तेजी से प्रगतिरत*
*सिंहस्थ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति के वैभव अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध*

402 views