भारत की चेतना को समृद्ध किया है बंगाल ने’, पश्चिम बंगाल दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

भारत की चेतना को समृद्ध किया है बंगाल ने’, पश्चिम बंगाल दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं*
पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बंगाल की सांस्कृतिक, साहित्यिक और सामाजिक विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ने देश की राष्ट्रीय चेतना और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने 20 जून के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी दिन पश्चिम बंगाल के भारत का अभिन्न अंग बने रहने का निर्णय हुआ था, जिसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अहम भूमिका रही। वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करने के साथ कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर ‘योग संगम’ अभियान में रिकॉर्ड भागीदारी दर्ज होने पर भी उन्होंने खुशी जताई।

335 views