अभिषेक बनर्जी के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, तृणमूल ने लगाया ताला तोड़ने का आरोप

अभिषेक बनर्जी के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, तृणमूल ने लगाया ताला तोड़ने का आरोप*
पश्चिम बंगाल में शनिवार तड़के उस समय राजनीतिक हलचल मच गई जब पुलिस और केंद्रीय बलों की एक बड़ी टीम ने टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पश्चिम मेदिनीपुर में दर्ज एक मामले के सिलसिले में की गई बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम सुबह करीब 3 बजे आवास पर पहुंची और कई घंटे इंतजार के बाद राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की मदद से दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि यह कार्रवाई जबरन की गई और पूरे घर की तलाशी ली गई। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एक फरार आरोपी की तलाश में की गई थी, जो अभिषेक बनर्जी के सहयोगी बताए जा रहे हैं। वहीं, टीएमसी नेता ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। गौरतलब है कि अभिषेक बनर्जी पहले से ही कई मामलों में जांच एजेंसियों के सामने पेश हो रहे हैं और आने वाले दिनों में उन्हें लगातार पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

0 views