जलवायु संकट गहराया: पृथ्वी तेजी से गर्म, 1.5°C सीमा 2030 तक पार होने का खतरा

जलवायु संकट गहराया: पृथ्वी तेजी से गर्म, 1.5°C सीमा 2030 तक पार होने का खतरा*
नई वैज्ञानिक रिपोर्ट के अनुसार पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ रहा है और यदि ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन इसी तरह जारी रहा तो 2030 तक 1.5 डिग्री सेल्सियस की महत्वपूर्ण सीमा पार हो सकती है।
अध्ययन में बताया गया है कि 2025 में वैश्विक औसत तापमान औद्योगिक युग से पहले की तुलना में लगभग 1.39 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जिसका मुख्य कारण मानवजनित गतिविधियाँ जैसे जीवाश्म ईंधन का उपयोग, उद्योगों से कार्बन उत्सर्जन और वनों की कटाई है। वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र स्तर 1901 के बाद से लगभग 23 सेंटीमीटर बढ़ चुका है, जिससे तटीय क्षेत्रों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। समुद्री गर्मी बढ़ने से समुद्री जीवों और पारिस्थितिकी तंत्र पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि तुरंत कदम नहीं उठाए गए तो चरम मौसम, जैव विविधता हानि और खाद्य सुरक्षा जैसे संकट और गहराएंगे।

0 views