ऊर्जा मंत्री के आरोपों से मचा हड़कंप, 10% ईंधन अधिभार पर सीएम की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

ऊर्जा मंत्री के आरोपों से मचा हड़कंप, 10% ईंधन अधिभार पर सीएम की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला*
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद ऊर्जा विभाग में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री की 15 जून को प्रस्तावित समीक्षा बैठक से पहले निगम प्रबंधन ईंधन अधिभार और संविदा कर्मियों से जुड़ी फाइलों की तैयारी में जुटा है। ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं पर लगाए गए 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि इस संबंध में उनसे कोई राय नहीं ली गई। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद इस अधिभार को वापस लेने पर फैसला हो सकता है। इसी बीच प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए उनकी जमा सिक्योरिटी राशि पर 6.50 प्रतिशत ब्याज का लाभ मिलना शुरू हो गया है। पावर कॉर्पोरेशन ने बिलिंग सॉफ्टवेयर में बदलाव कर ब्याज राशि को बिजली बिलों में समायोजित करना शुरू कर दिया है, जिससे लाखों उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।

0 views