वैश्विक मंच पर भारत की आवाज: G-7 में शामिल होंगे पीएम मोदी

वैश्विक मंच पर भारत की आवाज: G-7 में शामिल होंगे पीएम मोदी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की दो देशों की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए। इस दौरे के दौरान रक्षा सहयोग, आर्थिक साझेदारी और वैश्विक रणनीतिक मुद्दों पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। फ्रांस में पीएम मोदी 13-14 जून को नीस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत-फ्रांस विशेष रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर जोर देंगे। इस दौरान ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में भी दोनों नेता शामिल होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा पर रहेंगे, जो 1993 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। यहां व्यापार, निवेश, ऑटोमोबाइल और रेलवे जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। पीएम मोदी 16-17 जून को फ्रांस में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे और फिर पेरिस में कई द्विपक्षीय बैठकों और टेक्नोलॉजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह दौरा भारत की वैश्विक भूमिका और साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

0 views