जैन श्वेताम्बर सोश्ययल ग्रुप अरिहंत की साधारण सभा संपन्न।
अरिहंत ग्रुप की साधारण सभा पुल पार्टी के रूप में क्रिसेंट वाटर पार्क में सम्पन्न हुई सभा में लगभग 210 युवा एवं उम्र दराज सदस्यों ने स्विमिंग,रेनडांस, स्लाइड का खुब आंनद लिया।
सभा के संयोजको ने सभा को सफल बनाने के लिए एक माह से काफी मेहनत की सभा के संयोजक विरेन्द्र समता पोखरना,नवीन ज्योति चोपड़ा,आशिष सोनल ललवानी, प्रदीप प्रिती धारीवाल ने पार्टी को मनोरंजक बनाने के लिए काफी गेम खीलाए एवं सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित भी किया। ग्रुप के मीडिया प्रभारी दीपक दुग्गड ने बताया की संस्था के संरक्षक श्री विजय जी ललवानी एवं संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप जी ललवानी एवं ग्रुप अध्यक्ष अशोक जी कर्नावट ने आयोजकों की मेहनत को सराहा और बधाईयां दी। सभा का संचालन अमीत कोठारी द्वारा किया गया एवं आभार संस्था के उपाध्यक्ष संजय सोलंकी ने माना।






