सचिवालय के अंदर तेंदुआ घुसा, हड़कंप* गुजरात

*सचिवालय के अंदर तेंदुआ घुसा, हड़कंप*
गुजरात में गांधीनगर सचिवालय में 10 घंटे से अधिक समय से अंदर घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए सौ वन कर्मी व पुलिस वाले लगाये गये हैं पर सीसीटीवी में रात 2 बजे सचिवालय के गेट के नीचे से अंदर घुसता दिखाई दे रहा तेंदुआ अंदर कहां और किस कमरे में छिपकर बैठा है अभी पता नही चल सका है।
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा भी सचिवालय में मंगवा लिया है।सचिवालय के अंदर लोगों/कर्मचारियों का प्रवेश रोक दिया गया है।सचिवालय के बाहर सुबह से लोगों व मीडिया की भीड़ लगी हुई है।

2439 views