हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आज नामांकन दाखिल करेगे शिवराज..*

*हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आज नामांकन दाखिल करेगे शिवराज..*

सीहोर/बुधनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान हजारो समर्थको के साथ आज बुधनी मैं 2-3 के बीच अपना नांमाकनपत्र दाखिल करेगे, इसके पूर्व श्री चौहान अपने ग्रह ग्राम पहुँच कर माँ नर्मदा एँव कुल देवी की पूजन करेगे तत्पश्चात सलकनपुर विजयासन शक्ति पीठ पर मत्था टेक आर्शीवाद प्राप्त करेगें। दोपहर 1बजे बुधनी पहुँच कर कार्यकर्ताओ को संबोधित करेगे एंव आम जन से भेंट करेगे।भाजपा नेता रवि मालवीय ने बताया कि इस अबसर उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, पत्नी श्री मति साधना सिंह पुत्र कार्तिकेय सिह चौहान सहित भाजपा नेता रमाकाँन्त भार्गव,गुरूप्रसाद शर्मा,राजेन्द्र सिह राजपूत,महेश उपाध्याय,प्रदेश महामंत्री रधुनाथ सिह भाटी सहित प्रदेश एंव जिले के कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेगें। मुख्यमंत्री नामांकन भरने के पूर्व सब्जी बाजार में एक विशाल सभा को सम्बोधित करेगे।

2153 views