विदेश यात्रा पर भारतीयों का खर्च घटा, मार्च में 1.09 अरब डॉलर रहा व्यय*
भारतीयों का विदेश यात्रा पर खर्च मार्च 2026 में घटकर 1.09 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले फरवरी में यह खर्च 1.30 अरब डॉलर और जनवरी में 1.65 अरब डॉलर था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ‘उदारीकृत धन प्रेषण योजना’ (एलआरएस) के तहत जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च में विदेश भेजी गई कुल राशि 2.59 अरब डॉलर रही, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा यात्रा व्यय का था। आरबीआई के अनुसार मार्च 2026 में भारतीयों ने शिक्षा संबंधी विदेश यात्राओं पर 45.01 करोड़ डॉलर खर्च किए, जबकि कारोबारी, धार्मिक और उपचार संबंधी यात्राओं पर 2.13 करोड़ डॉलर खर्च हुए।एलआरएस योजना के तहत कोई भी भारतीय निवासी एक वित्त वर्ष में 2.50 लाख डॉलर तक की राशि वैध चालू या पूंजी खाते के लेनदेन के लिए विदेश भेज सकता है।






