मुझे भारत से प्यार है, मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं: ट्रंप*
राजधानी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में आयोजित अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लाइव संबोधन में भारत के प्रति गहरा प्यार व्यक्त किया। साथ ही खुद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक एवं उन्हें अपना दोस्त बताया। कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी उपस्थित थे। ट्रंप ने कार्यक्रम में लगे बड़े स्क्रीन के जरिये वर्चुअली लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मुझे भारत से प्यार है। आपको (राजदूत गोर) हमारे देश के प्रतिनिधि के तौर पर एक अच्छा भाषण देना होगा। मैं बस सभी को हेलो कहना चाहता हूं। मैं प्रधानमंत्री (मोदी) को बहुत पसंद करता हूं






