सिंधिया कांग्रेस में आए तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा!” — गांधी भवन में राहुल भैया का बड़ा बयान

*“सिंधिया कांग्रेस में आए तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा!” — गांधी भवन में राहुल भैया का बड़ा बयान*

_इंदौर के गांधी भवन में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का बयान सुर्खियों में आ गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता प्रवेश यादव ने सवाल पूछा कि यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो क्या पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं की वापसी होगी? इस पर राहुल भैया ने कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस को किसी “गद्दार” की जरूरत नहीं पड़ेगी, हालांकि चुनाव से पहले इक्का-दुक्का लोग लौटना चाहें तो उस पर विचार हो सकता है। लेकिन जब सवाल दोबारा उठा, तो उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लेते हुए साफ कहा कि “अगर सिंधिया भी कांग्रेस में वापस आना चाहेंगे, तो हम उन्हें नहीं लेंगे।” इतना ही नहीं, राहुल भैया ने आगे कहा कि “अगर इसके बाद भी सिंधिया कांग्रेस में आते हैं, तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा।” उनके इस बयान के बाद गांधी भवन का माहौल गरमा गया और राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।_

0 views