आवारा कुत्तों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के रुख से छिड़ी बहस, मेनका गांधी ने जताई नाराजगी

आवारा कुत्तों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के रुख से छिड़ी बहस, मेनका गांधी ने जताई नाराजगी*
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने आवारा कुत्तों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के रुख को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पहले दिए गए निर्देशों को जमीन पर लागू नहीं किया गया और अब स्थिति को लेकर जिम्मेदारी से “पल्ला झाड़ने” जैसा रवैया दिख रहा है। मेनका गांधी के मुताबिक नवंबर में दिए गए आदेशों के बाद भी देशभर में न तो पर्याप्त शेल्टर बनाए गए और न ही बस स्टॉप, स्कूल और अन्य सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए। वहीं पशु अधिकार कार्यकर्ता गौरी मौलेखी ने कहा कि अदालत के हालिया निर्देशों के बाद अब यह जिम्मेदारी राज्यों पर अधिक स्पष्ट रूप से तय की गई है। दूसरी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का स्वागत करते हुए इसे जनहित में बताया है।

402 views