इटली पहुंचे पीएम मोदी, जॉर्जिया मेलोनी से की मुलाकात*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली दौरे पर रोम पहुंचे, जहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने डिनर के दौरान वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की तथा रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का भी दौरा किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत-इटली संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर वह उत्साहित हैं। उन्होंने रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, निवेश और सहयोग के नए अवसरों पर जोर दिया। रोम में भारतीय समुदाय ने भी पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान इतालवी कलाकारों ने भारतीय राग हंसध्वनि की प्रस्तुति दी, जिसकी प्रधानमंत्री ने सराहना की।






