नीट पेपर लीक मामले पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, छात्रों के भविष्य को लेकर बयानबाजी तेज

नीट पेपर लीक मामले पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, छात्रों के भविष्य को लेकर बयानबाजी तेज*
नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा केंद्र सरकार पर निशाना साधने के बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए विपक्ष पर “तुच्छ राजनीति” करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने नीट-यूजी पेपर लीक विवाद, सीबीएसई मूल्यांकन प्रक्रिया और तीन-भाषा नीति को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर छात्रों को “विफल” करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लाखों छात्रों का भविष्य “बर्बाद” करने के लिए माफी मांगने की मांग की थी। इसके जवाब में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भतिअ ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के भविष्य की चिंता करने के बजाय राजनीतिक लाभ लेने में जुटी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मामले में त्वरित और संस्थागत कार्रवाई की है तथा जांच एजेंसियों ने कथित मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। भाटिया ने दावा किया कि सरकार पेपर लीक माफिया के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और मेहनती छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

67 views