यूडीए उपाध्यक्ष वर्मा ने देखा गौमूत्र आधारित उत्पादों का अनूठा मॉडल

*यूडीए उपाध्यक्ष वर्मा ने देखा गौमूत्र आधारित उत्पादों का अनूठा मॉडल*

उज्जैन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रविशंकर वर्मा ने गौमूत्र आधारित उत्पादों से निर्मित आयुर्वेदिक दवाइयों की फैक्ट्री का अवलोकन किया। उन्होंने गौमूत्र से निर्मित फिनाइल को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसके सामाजिक एवं पर्यावरणीय महत्व की सराहना की। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु गौमूत्र से तैयार किए गए फोलियर स्प्रे की जानकारी प्राप्त की एवं इस प्रकार के नवाचारों को ग्रामीण एवं कृषि विकास के लिए उपयोगी बताया।

श्री वर्मा ने कहा कि उज्जैन जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले शहर के विकास में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के सामूहिक सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही गौशाला, महाकाल क्षेत्र, पर्यटन विकास एवं आधुनिक नगरीय सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

स्वर्णिम फाउंडेशन के पदाधिकारियों वीरेन्द्र कुमार जैन एवं विवेक जैन ने श्री वर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें गौसेवा एवं सामाजिक मूल्यों के प्रतीक स्वरूप गौमाता की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान गौशालाओं के विकास, प्राकृतिक उत्पादों के प्रोत्साहन एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।इस अवसर पर अमीरखेडी के सरपंच हरि पहलवान, मंडोत के कुंदन पटेल, अजनोद के सावन डांगर उपस्थित थे । आभार सचिव स्वर्णिम जैन ने व्यक्त किया ।

268 views