ईंधन बचत अभियान में अमित शाह ने काफिला किया छोटा

*ईंधन बचत अभियान में अमित शाह ने काफिला किया छोटा*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने काफिले में शामिल होने वाली गाड़ियों की संख्या को घटाकर अब आधा से भी कम कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के संकट के बीच ईंधन बचाने और संसाधनों का सही इस्तेमाल करने के लिए सात अपील की थीं। इसी सिलसिले में यह फैसला लिया है।सरकार अब इस बात पर जोर दे रही है कि सुरक्षा के सभी जरूरी नियमों का पालन करते हुए भी संसाधनों की बचत की जा सकती है। गृह मंत्री अमित शाह के काफिले से गाड़ियां कम करने का फैसला इसी कोशिश का हिस्सा है। इससे उनकी सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि ईंधन के अनावश्यक खर्च को रोका जा सकेगा

268 views