राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को किया नमन*
नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की वैज्ञानिक क्षमता और मजबूत संकल्प का प्रतीक था। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देश के वैज्ञानिक भारत के गौरव और स्वाभिमान के सच्चे शिल्पी हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक आज ‘आत्मनिर्भर भारत’ की मजबूत नींव बन चुकी है और सरकार लगातार नवाचार व रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। गौरतलब है कि 11 मई 1998 को भारत ने ‘ऑपरेशन शक्ति’ के तहत सफल परमाणु परीक्षण किए थे। इसी उपलब्धि की याद में हर वर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।






