रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा—गुरुदेव भारतीय सभ्यता की कालजयी आवाज थे*
रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय सभ्यता की कालजयी आवाज बताया। उन्होंने कहा कि टैगोर ने साहित्य, शिक्षा, कला और दर्शन के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया, जिसने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। पीएम मोदी ने कहा कि गुरुदेव टैगोर केवल महान कवि ही नहीं, बल्कि विलक्षण चिंतक, लेखक, दार्शनिक, शिक्षाविद और कलाकार भी थे। उनकी रचनाओं ने मानवता और भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ मूल्यों को अभिव्यक्ति दी। उन्होंने कहा कि टैगोर की विचारधारा आज भी समाज को प्रेरित करती है और आगे भी मार्गदर्शन करती रहेगी। गौरतलब है कि रवीन्द्रनाथ टैगोर को 1913 में ‘गीतांजलि’ के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था और उन्होंने भारत के राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की रचना की थी।

134 views