कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल की पहली बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक भावुक दृश्य देखने को मिला

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल की पहली बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक भावुक दृश्य देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर पहुंचते ही 98 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता माखनलाल सरकार के पैर छुए, उन्हें गले लगाया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. माखनलाल सरकार पश्चिम बंगाल में भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं. उन्होंने 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ गिरफ्तारी दी थी और जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर उनके साथ तिरंगा फहराया था. भाजपा के शुरुआती दौर में उन्होंने पश्चिमी दीनाजपुर और दार्जिलिंग में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्रधानमंत्री मोदी के इस सम्मान से समारोह में मौजूद सभी लोग भावुक हो गए.

1407 views