*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर सपूत गोखले की जयंती पर किया नमन*
*भोपाल : 9 मई, 2026*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती के अमर सपूत, महान समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्व. श्री गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. श्री गोखले ने देश की आजादी के साथ ही शिक्षा और समाज सुधार के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके जीवन से राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए अथाह प्रेरणा मिलती है।
67 views





